ठंड में ठिठुरते हुए बेसहारा, ज़रूरतमंद लोगों को नोएडा पुलिस ने बांटे गर्म कपड़े।
नोएडा
ठंड में ठिठुरते हुए बेसहारा, ज़रूरतमंद लोगों को नोएडा पुलिस ने बांटे गर्म कपड़े।
रिपोर्ट :- योगेश राणा
प्रेरणा/ नोएडा: ठंड में ठिठुरते हुए लोगों के लिए नोएडा पुलिस बनी देव दूत। अक्सर पुलिस का नाम सामने आते ही दिमाग में नकारात्मकता वाली तस्वीर सामने आती है हालांकि इसन सब से अलग नोएडा कमिश्नरेट पुलिस नए अंदाज में काम करती नज़र आ रही है। इस बार नोएडा पुलिस जरूरत मंद लोगों गर्म कपड़े बांटती नजर आईं हैं क्योंकि हमारे बड़े बुजुर्ग अक्सर कहते थे कि पौष महिने की सर्दियों घरों में घुसने पर मजबूर कर दिया करती थी मगर गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए इस अधिक कठिन समय कोई नहीं होता है,वैसे तो गरीबों के लिए सभी मौसम दुखदाई होते हैं।लेकिन जाड़े का मौसम बहुत ही दुखदाई होता है।जब ठंड अपने जोर पर होती है और शरीर पर गर्म कपड़ा और रात में ओढ़ने को गर्म बिस्तर न हो तो हाल और भी बुरा हो जाता है लेकिन कहते हैं ना कि ईश्वर इस धरती पर किसी ने किसी को निमित्त बनाकर ज़रूरतमंदों का ख्याल रखते हैं, इसी तरह नोएडा पुलिस ठंड से सिकुड़ते हुए लोगों के लिए देव दूत बन कर पहूंची। उत्तर प्रदेश पुलिस का एक मोटा है “सेवा आपकी सुरक्षा हमारी” इसी वाक्य में नोएडा पुलिस ने एक वाक्य और जोड़ दिया “सेवा आपकी कर्तव्य हमारा” इसी कर्तव्य को पूरा करने नोएडा पुलिस के एडीसीपी मनीष एवं एसीपी रजनीश वर्मा तथा उनकी टीम नोएडा के विभिन्न सेक्टर में जरुरत मंद लोगों को कपड़े बांटे नज़र आएं।