नोएडा * ठंड के साथ घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार *

नोएडा
ठंड के साथ घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार
रिपोर्ट :- योगेश राणा
नोएडा: ठंड के साथ कोहरा ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। बुधवार को अचानक छाए घने कोहरे ने लोगों को हैरान कर दिया,सुबह लोग जब घर से बाहर निकले तो घने कोहरे से लोग सिकुड़ते हुए दिखाई दिए। सुबह-सुबह सैर सपाटा के लिए जाने वाले लोग रोजाना से थोड़ी देरी से सैर सपाटा के लिए निकले। घने कोहरे ने हाइवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक सा लगा दिया है। तेजी से दौड़ने वाले वाहन रेंगते हुए नजर आए।दिसंबर माह को समाप्त होने में मात्र चार दिन ही बचे है। जैसे- जैसे दिसंबर माह बीत रहा है वैसे ही सर्दी बढ़ना शुरू हो गई है। वहीं कोहरे ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। मंगलवार की देर रात से आसमान में कोहरा छाने लगा और देखते देखते कोहरा बढ़ गया। सुबह जब लोग सैर को निकले तो शहर की सड़कोंं पर कोहरा नजर आया। कोहरा होने के कारण लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। जिस पर काफी लोग जल्दी ही सैर करके अपने घरों में वापस आ गए।
“कोहरे के चलते वाहन की गति थमी”
कोहरे के कारण शहर की सड़कों पर भी सुबह को कम लोग ही नजर आए। वहीं घने कोहरे का असर हाइवे पर भी देखने को मिला। कोहरे ने हाइवे पर तेज दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार को थाम दिया और वाहन रेंगते नजर आए।कोहरा होने के कारण हादसों के डर से वाहन चालक धीमी गति से वाहन चलाते हुए नजर आए। साथ ही सड़कोंं पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते नजर आए। वहीं स्कूल जाने वाली छात्र छात्राएं को भी ठिठुरते हुए स्कूल जाते नजर आए।