• May 16, 2025

किसानों की समस्याएं जस की तस, करेंगे भूख हड़ताल: अमन ठाकुर

 किसानों की समस्याएं जस की तस, करेंगे भूख हड़ताल: अमन ठाकुर

नोएडा

*किसानों की समस्याएं जस की तस, करेंगे भूख हड़ताल: अमन ठाकुर।*

रिपोर्ट :- योगेश राणा

आज भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति द्वारा जेवर विधानसभा के महमदपुर जादौन में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य रूप से बैठक के आयोजक एवं महमदपुर जादौन निवासी रोबिन जी को संगठन में ब्लॉक सचिव जेवर बनाया गया। एवं अन्य संगठनों से आए लोगों ने कृषक शक्ति में अपनी आस्था रखते हुए आज संगठन की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें किसान जवान मजदूर समिति के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र चौहान एवं जेवर के नगर अध्यक्ष अब्बास अली ने अपने समर्थकों के साथ कृषक शक्ति की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि लगातार किसानों की समस्याओं से शासन प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है मगर अभी भी वो समस्याएं जस की तस हैं। लगातार धरना प्रदर्शन के द्वारा पंचायत के द्वारा ज्ञापन सौंपे गए मगर किसानों की समस्याओं का निवारण अभी तक नहीं हुआ। जेवर एयरपोर्ट के प्रभावित किसानों की समस्याओं पर शासन प्रशासन मौन हो जाता है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की समस्याओं का निवारण नहीं होता है तो जल्द ही जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठेगें।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश छोकर, महामंत्री मनोज प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष दिनेश मकोड़ा, जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह, प्रदेश महासचिव प्रमोद भाटी, सचिव रोहित चौधरी, सचिव योगेश रौनीजा, सचिव रोहताश छोकर, जिला मंत्री सोनू भाटी, जिला सचिव अनिल भाटी, बबलू रौनीजा, जेवर तहसील अध्यक्ष रिशिपाल दयानतपुर, जेवर नगर अध्यक्ष फिरोज खान, जहांगीरपुर नगर अध्यक्ष कासिम सलमानी, नियाज मोहम्मद, विपिन सचदेवा, देवेंद्र सिंह, विक्रम भाटी, पवन भाटी, मोनू सिंह, हरदेव पलहाका, अजीत भाटी, नरेश भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published.