पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दी महिलाओं को पिंक बूथ की सौगात
नोएडा
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दी महिलाओं को पिंक बूथ की सौगात
रिपोर्ट :- योगेश राणा
NOIDA: दशहरे के शुभ अवसर पर गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गौतमबुद्धनगर की महिलाओं को पिंक बूथ की सौगात दी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की चौथा चरण की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई थी इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए है गौतमबुद्धनगर कमिश्नरी में दो जगह पहला नोएडा जोन के अंतर्गत बरौला में और दूसरा सेंट्रल नोएडा जोन के अंतर्गत गेझा में नई पिंक भूत का शुभारंभ किया गया है। इन दोनों भूतों पर कोई भी महिला महिलाओं से जुड़े मामले में शिकायत कर सकती हैं. और इन पिंक बूथों पर तैनात होने वाली महिला पुलिसकर्मी पूर्ण रूप से अपने कार्य में दक्षता प्राप्त महिला पुलिसकर्मी होगी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में पांच जगह स्थान चिन्हित किए गए हैं। जहां पिंक बूथ स्थापित किए जाएंगे। इन पिंक भूतों पर महिला संबंधित हर प्रकार की शिकायतों को सुना जाएगा और आने वाली हर शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की अच्छी पहल मानी जा रही है और पिंक बूथ में महिलाओं के लिए रेस्ट रूम, वॉशरूम, किचन, शिकायत रूम आदि की व्यवस्था की गई है। पिंक बूथ की निगरानी पुलिस के आला अधिकारी स्वयं करेंगे। कितनी शिकायतें आती है और कितना उनका निस्तारण होता है इसका पूरा एक डाटा तैयार किया जाएगा और उसका विश्लेषण करने के तत्पश्चात यह भी देखा जाएगा कि क्या शहर में ऐसे और पिक भूतों की आवश्यकता है या नहीं उसी के आधार पर और पिंक बूथ खोले जाएंगे।
*पिंक बूथों को खोलनी कि अवधारणा कहां से मिली?*
सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ में महिलाओं के लिए पहली बार अगस्त 2022 में पिंक बूथ की शुरुआत की गई थी और पिंक भूत का कॉन्सेप्ट इस लिए भी जरूरी माना गया है क्योंकि महिला अक्सर पुरुष पुलिस कर्मियों से खुल कर अपनी समस्या बोल नहीं पाती थी इसलिए पिंक बूथ की शुरुआत हुई थी।