मीडिया खतरों का खिलाड़ी कार्यालय पहुचे भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता।
नोएडा
मीडिया खतरों का खिलाड़ी कार्यालय पहुचे भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता।
रिपोर्ट :- योगेश राणा
नोएडा। दो हजार चौबीस में होने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता मीडिया खतरों का खिलाडी कार्यालय पहुँचे जहाँ मीडिया खतरों के खिलाड़ी के सम्पादक उमेश गुप्ता द्वारा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता,जिला महामंत्री गणेश जाटव, उमेश त्यागी का शाल व बुक्के देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वार्ता के दौरान मनोज गुप्ता ने दो हजार चौबीस में हो होने वाले चुनाव पर गहनता से चर्चा की और बताया कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में लगातार देशहित में कार्य किए हैं। किसानों के मुद्दे का समाधान, देश मे हर तरफ हाई वे का निर्माण , महिला सशक्तिकरण, आदि बहुत से विकाशसील कार्य लगातार कर रही है देश मे भाजपा की सरकार बनने के बाद हमारी प्राथमिकता अपराध नियंत्रण करने में रही और अपराध पर लग़ाम कसने के वाद अब हर व्यक्ति अब अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने ये भी बताया कि जिस तरह देशवासियों ने भाजपा पर अपना विश्वास कायम करते हुए दस वर्ष से सरकार बनाई है आगे भी होने वाले चुनाव में प्रचंड बहुमत से अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज करा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता , भाजपा जिलामहामंत्री गणेश जाटव, उमेश त्यागी, व मीडिया खतरों के खिलाड़ी संपादक उमेश गुप्ता मौजूद रहे।