यमुना का बढ़ता जलस्तर नोएडा के डूब क्षेत्र के लिए बना मुसीबत, मवेशियों के लिए भगवान बनी पुलिस
नोएडा
*यमुना का बढ़ता जलस्तर नोएडा के डूब क्षेत्र के लिए बना मुसीबत, मवेशियों के लिए भगवान बनी पुलिस*
नोएडा: पहाड़ों में हो रही घनघोर बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। जिस कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग अपने घरों का सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं. वहीं नोएडा के जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं और यमुना का जलस्तर बढ़ने से डूब क्षेत्र के घरों और दुकानों में पानी घुस गया है. इन क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में शिफ्ट कर दिया गया है और इसके पहले ऐसा 1978 में हुआ था जब यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक जा पहुंचा था, जिसके चलते 45 साल पहले दिल्ली में भीषण बाढ़ आई थी। वहीं इसी को लेकर गौतमबुधनगर के जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रखा है और डूब क्षेत्र से लोक जल्दी-जल्दी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और इसी बीच नोएडा पुलिस ने मानवता की नई मिसाल पेश की है कि लोग जो अपने मवेशियों को छोड़कर चले गए थे उन पशुओं के लिए अपर पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी एवं एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और साथ ही साथ जिन लोगों को रेस्क्यू किया गया है उन लोगों के लिए खान खाने पीने की पूर्ण व्यवस्था पुलिस द्वारा की जा रही है ग्राउंड जीरो पर एसीपी प्रथम स्वयं लोगों को राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं और अपनी टीम के साथ पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
*केंद्रीय जल आयोग क्या कहता है इस बारे में*
केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार रात 10 से 11 बजे के बीच स्तर यमुना का जलस्तर 207.72 मीटर तक पहुंचना था, लेकिन ये पहले ही इस डेंजर लेवल को पार कर चुका है. अधिकारियों के मुताबिक पिछले 2 दिनों में दिल्ली में ज्यादा बारिश नहीं हुई है, लेकिन अधिकांश पानी हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से आ रहा है और ऐसा लाजमी है कि पहाड़ों में बारिश होगी तो यमुना का स्तर आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।