लोकहित सर्वप्रथम : बीएन सिंह
ग्रेटर नोएडा
लोकहित सर्वप्रथम : बीएन सिंह
रिपोर्ट :- योगेश राणा
ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा में एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे कई ग्रामों के महत्त्वपूर्ण महानुभावों से सामाजिक बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कई ग्रामों के गणमान्य लोगों से शिक्षा,क्षेत्र के विकास और रोज़गार पर व्यापक विचार विमर्श किया।बैठक के दौरान
पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि गौतमबुद्धनगर का व्यापक विकास तभी संभव है जब सभी के जनहित की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो।शिक्षा और युवाओं की ट्रेनिंग इसमें विशेष महत्व की है।महिलाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए भी लगातार प्रयास होते रहना चाहिए।ख़राब हवा और दूषित जल भी एक बड़ी समस्या के रूप में उभर रहा है जिसका निराकरण होना आवश्यक है। वही सभी लोगों ने एकजुट होकर कहा कि- “ समाज पर आप पर विश्वास और आप पर समाज पर विश्वास होने आवश्यक है। यह विश्वास तभी पैदा होता है जब व्यक्ति का समाज के प्रति जनहित की समस्याओं का पारदर्शी तरीक़े से समाधान करता है और सभी को साथ लेकर ईमानदारी से अपने जनहित के कर्तव्यों में ही दिन रात लगे रहता है।इस मौके पर धर्मेन्द्र भाटी( नियाना), राजेंद्र भाटी(राजपुर), चैनपाल प्रधान ( बिरौंडी),जितेंद्र ( जानीपुरा), सचिन( फ़ज़लपुर), दीपक नागर ( दादूपुर), राजेशजी ( दुजाना), यत्ते भाटी( लड़पुरा), भूप सिंह ( नियाना), निक्कू( देवता), आकाश , कनिक ( रीलखा), निक्की( ढाढ़ा),अनिल (देवता), अनिल ( लड़पुरा) आदि लोग मौजूद रहे।