• June 3, 2025

कर्नाटक में चुनाव आज, सभी 224 सीटों पर 7 बजे से शुरू होगा मतदान, तैयारियां पूरी

 कर्नाटक में चुनाव आज, सभी 224 सीटों पर 7 बजे से शुरू होगा मतदान, तैयारियां पूरी

कर्नाटक में की सभी 224 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले मतदान केंद्र में तैयारियां की जा रही हैं। पदुवलहिप्पे मतदान केंद्र सं. 251 पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

जेपी नगर पोलिंग स्टेशन पर चल रहीं तैयारियां
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले पोलिंग स्टेशन पर तैयारियां की जा रही हैं। तस्वीरें जेपी नगर स्थित एक मतदान केंद्र से हैं।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published.