भारतीय किसान यूनियन(कृषक शाक्ति) ने उमेश कुमार गुप्ता को बनाया राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

नोएडा
भारतीय किसान यूनियन(कृषक शाक्ति) ने उमेश कुमार गुप्ता को बनाया राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
नोएडा।भारतीय किसान यूनियन(कृषक शाक्ति) ने नोएडा सैक्टर-37 स्थित कार्यलय पर
एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर द्वारा नाेएडा निवासी उमेश कुमार गुप्ता की सामाजिक कार्यों में सक्रियता, सांगठनिक क्षमता, संगठन के प्रति उनकी लगन व परिश्रम को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।पार्टी पदाधिकारियों व सम्मानित जनों की उपस्थिति में उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि आशा करते है कि आप संगठन के उद्देश्यों व पद की गरिमा को बनाये रखेंगें एंव संगठन को मजबूती प्रदान करेगें।वही नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी उमेश कुमार गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने में व किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अपना जी जान लगा देंगे।बताते चले कि क्षेत्र की जनता को भी आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि वह सत्य, निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर किसानों के सारथी बनेंगे।वहीं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर समाज के लोगों ने खुशी व्यक्त की है।