• June 1, 2025

बरेली नगर निगम के कई वार्डों के नतीजे आए; ओवैसी की पार्टी का भी खुला खाता

 बरेली नगर निगम के कई वार्डों के नतीजे आए; ओवैसी की पार्टी का भी खुला खाता

बरेली जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। बरेली कॉलेज और परसाखेड़ा मतगणना स्थल पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। दोनों स्थानों पर पीएसी और पैरामिलेट्री फोर्स के साथ दो हजार पुलिसकर्मी भी तैनात किए हैं। विजय जुलूस पर पाबंदी है। नगर निगम के कई वार्डों के नतीजे आ चुके हैं। नगर निगम के 80 वार्डों से पार्षद पदों के लिए 521 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी ने भी एक वार्ड से जीत दर्ज की है।

 

नगर निगम के वार्डों के नतीजे 

वार्ड 11 से भाजपा के अजय कुमार रत्नाकर जीते

वार्ड 67 से भाजपा की शशि सक्सेना जीती

वार्ड 76 से निर्लदिय मो. नासिर  जीते

वार्ड 72 से मुकेश सिंघल भाजपा से जीते

वार्ड 51 भाजपा महेश राजपूत जीते

वार्ड 2 जाटवपुरा से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी गरिमा कमांडो जीतीं।

सुभाष नगर वार्ड नंबर 21 भाजपा प्रत्याशी शालिनी वर्मा 1230 वोटों से विजय

वार्ड 22 रचित गुप्ता जीते

वार्ड 17 गौरी पटेल 1000 वोटों से ज्यादा से जीती

वार्ड इंग्लिश गंज 76 से मोहम्मद नासिर जीते

वार्ड 6 से छनगामल जीते

वार्ड 46 से भाजपा के रामपाल विजयी
वार्ड 27 से भाजपा प्रत्याशी मीरा देवी 81 वोट से जीतीं। उन्होंने निर्दलीय अशोक गंगवार को हराया।
वार्ड 46 गांधीपुरम से भाजपा प्रत्याशी राम पाल गंगवार को 2455 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय पूनम गंगवार को हराया।
वार्ड नंबर 79 चक महमूद से एआईएमआईएम प्रत्याशी फरीकन बेगम ने 585 वोट से सपा के मुशर्रफ अंसारी को हराया। फरीकन को कुल 1346 वोट मिले जबकि मुशर्रफ को 761 वोट मिले।

वार्ड 77 से संजीव रस्तोगी विजयी
वार्ड 49 से निर्दलीय प्रत्याशी गौरव सक्सेना 882 वोट से जीते।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published.