• January 15, 2025

हिंदू लड़कियों से मन भरने पर हम काट देते हैं’: दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल

 हिंदू लड़कियों से मन भरने पर हम काट देते हैं’: दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक महिला ने दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल वसीम पर लव जिहाद, धर्मांतरण और यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वसीम बीते 11 सालों से उसका बलात्कार कर रहा था। इस दौरान वसीम के भाई आरिफ ने भी उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीड़िता ने यह भी कहा है कि वसीम ने उसे श्रद्धा जैसा हाल करने की धमकी दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता का कहना है कि वह साल 2011 में पढ़ाई के लिए दिल्ली आई थी। यहाँ वह लाजपत नगर के एक फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसी बिल्डिंग में दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल वसीम और उसका परिवार भी रहता था। वसीम की माँ जमीला उससे मीठी-मीठी बातें करते हुए इस्लाम की तारीफ किया करती थी।

पीड़िता ने आगे कहा है कि जब उसने धर्म अलग होने की बात कहकर निकाह करने से इनकार किया तो वसीम और जमीला उसे धमकाने लगे। साथ ही उसके इकलौते भाई को जान से मारने की बात कही। इसके बाद वसीम के परिवार ने उसका कई बार शोषण किया। 28 दिसंबर 2012 को वसीम से उसका जबरन निकाह करा दिया गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि अप्रैल 2015 में उसने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद वसीम का अत्याचार और बढ़ गया। वसीम उसे पाउडर और नशीली दवाएँ खिलाता था और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। पीड़िता का आरोप है कि वसीम के कहने पर उसका भाई आरिफ भी उसका बलात्कार करता था। मना करने पर उसे मारा-पीटा जाता था।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published.