• May 20, 2024

अहमदाबाद में पीले रंग की आई बाढ़, हजारों की संख्या में फैंस धोनी को सपोर्ट करने पहुंचे

 अहमदाबाद में पीले रंग की आई बाढ़, हजारों की संख्या में फैंस धोनी को सपोर्ट करने पहुंचे

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच से पहले अहमदाबाद में पीले रंग की बाढ़ आ गई है। फैंस सीएसके की यलो जर्सी में महेंद्र सिंह धोनी को सपोर्ट करने पहुंचे हैं।

41 साल के धोनी को अब तक वह जिस भी स्टेडियम में खेलने गए हैं। वहां उन्हें सपोर्ट मिला है। तब भी पूरे स्टेडियम में पीले रंग की बाढ़ नजर आई थी। अब फाइनल में भी यही देखने को मिल रहा है। आईपीएल ने इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।

दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में फैंस उन्हें खेलते देखने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। चाहे मुंबई हो या कोलकता या फिर जयपुर या पंजाब या लखनऊ, हर जगह सीएसके के सपोर्टर्स भारी संख्या में धोनी को चीयर करने पहुंचे।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published.