• May 18, 2024

कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर 12 वाहन आपस में टकराया

 कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर 12 वाहन आपस में टकराया

गौतमबुद्धनगर

घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर 12 वाहन आपस में टकराया

रिपोर्ट :- योगेश राणा

 

गौतमबुद्धनगर: कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। नोएडा से आगरा की ओर जाते वक्त दयानतपुर गांव के समीप 12 वाहन आपस में टकरा गए हैं। बताया जा रहा है कि घने कोहरे एवं लो विजिबिलिटी होने से यह हादसा हुआ और एक साथ इतनी गाड़ियां टकराने से एक्सप्रेसवे पर पर यातायात भी प्रभावित हुआ। इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए ग्रेटर नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त अशोक कुमार ने बताया कि, यह घटना सुबह करीब 8 बजे जमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर हुई। घने कोहरे के कारण जेवर थाना अंतर्गत दयानतपुर गांव के पास यह हादसा हुआ। “एडीसीपी अशोक ने कहा कि”दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुबह 8 बजे ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ और पुलिस कर्मियों ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटा दिया गया है, यातायात सुचारू रूप से चालू कर दिया गया, उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बारे में अधिक जानकारी की जांच की जा रही है और जल्द ही जानकारी दी जाएगी। मगर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग यह कहते दिखाई पड़ रहे हैं कि कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था, कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सुरक्षा मानकों को ध्यान में ना रखते हुए काम को ऐसे ही छोड़ दिया जिस कारण यह हादसा हुआ है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published.