• May 9, 2024

OYO की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, नाबालिक लड़की सहित सात लड़कियां को नोएडा पुलिस ने किया रेस्कयू! 

 OYO की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, नाबालिक लड़की सहित सात लड़कियां को नोएडा पुलिस ने किया रेस्कयू! 

नोएडा

OYO की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, नाबालिक लड़की सहित सात लड़कियां को नोएडा पुलिस ने किया रेस्कयू! 


रिपोर्ट :- योगेश राणा

नोएडा: भारत में तेजी से फ़ैल रहा वेस्टर्न कंट्री का कल्चर। ऐसा कहा जा रहा है कि तेजी से विकसित हो‌ रहे है भारत पर अपना ही विकास हावी होने लगी है। क्योंकि जिस तरीके से भारतीय संस्कृतीयों पर वेस्टर्न देशों की सोच हावी होने लगी है। इस से भारतीय सभ्यता पर खतरा मंडराने लगा है। क्योंकि भारतीय संस्कृति में जिस्मफरोशी के धंधे को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाता है।और इस लिए आज तक भारतीय समाज में वैश्यावृत्ति/जिस्मफरोशी के धंधा को भारतीय समाज में गलत माना जाता है। यही कारण है कि भारतीय संस्कृति को अगर सबसे अधिक दूषित करने का काम किया है तो वेस्टर्न कंट्री की सोच ने क्योंकि वेस्टर्न कंट्री में आवश्यकता के अनुसार परिवार बदलियां लिए जाता है। परंतु भारतीय सभ्यता में ऐसा नहीं होता है। भारतीय संस्कृति में एक स्त्री और पुरुष के मिलन को सात जन्मों का संबंध हो जाता है मगर आज के समय में इस सभ्यता को सबसे अधिक दूषित करने का काम OYO नाम की कम्पनी ने किया है या यू कहे भारतीय समाज के लिए ओयो होटल श्राप व अपराध का नया ठिकाना बन गया है। इसका ताजा उदाहरण है सेक्टर 63 का वह ओयो होटल जहां से नोएडा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए होटल से नाबालिक सहित सात लड़कियां को होटल से बरामद किया है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं जहां ओयो होटल में इस प्रकार गतिविधियों चलती पाई गई है, इसके पहले भी नोएडा शहर में जगह-जगह इस तरीके की गतिविधियों चलती पाई गई है। हमने ओयो होटल को यूंही आधुनिक वैश्यालय नहीं कहा है इसको आधुनिक वेश्यालय होने का साक्ष्य पुलिस की कार्यवाही स्वयं दे रही है एक नजर इधर भी ,5 जुलाई 2021 को नोएडा के सेक्टर 62 में स्थित ओयो होटल रॉयल पैलेस से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था, 28 जून पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक गेस्ट हाउस में छापेमारी कर 12 महिलाओं समेत 26 लोगों को गिरफ्तार किया था, 26 जून को पुलिस ने स्क्वायर मॉल में ब्यूटी पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। ब्यूटी पार्लर संचालिका को गिरफ्तार किया था और मौके से तीन पीड़ित युवतियों को छुड़ाया था फिर 8 मई को सेक्टर 122 में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया था। पुलिस ने मौके से संचालिका सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था,20 मार्च को पुलिस ने नोएडा के एक होटल पर छापेमारी कर मौके से दर्जनभर लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को यहां से कुछ आपत्तिजनक दवाइयां और सामग्री भी मिली थी,23 फरवरी 2023 को थाना -39 के सेक्टर 41 में दबिश देकर 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया था 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था अब आप ही बताइए आखिर अब क्यों ना कहें आम नागरिकों इस आधुनिक वेश्यालय है जहां जिस्मफरोशी का धंधा खुल्लम खुल्ला होता है।

 

 

 

आधुनिक वैश्यालय अर्थात OYO को लेकर भारत सरकार ने भी जारी की एडवाइजरी, आखिर क्या है एडवाइजरी!

 

 

बता दें कि देशभर में जगह-जगह कुकुरमुत्ते की तरह जगह जगह अचानक से ओयो होटल की बाढ़ सी आ गई है इसी को देखते हुए सरकार ने इस तरफ संज्ञान लेने का फैसला किया है। क्योंकि ओयो होटल के माध्यम से बड़े पैमाने पर देह व्यापार, स्मगलिंग आदि जैसे अपराध चल रहे हैं । बिना मान्यता प्राप्त अवैध रूप से जगह-जगह ओयो होटल खोले लिए है ना तो उनका रजिस्ट्रेशन होता है और ना ही सुरक्षा के इंतजाम और यह होटल बगैर परिचय पत्र के भी लोगों को रहने की सुविधा प्रदान करते हैं। ऐसे में ना तो यह सिर्फ होटल अथवा आसपास के क्षेत्र के लिए खतरनाक है बल्कि यह देश के लिए भी खतरनाक समस्या हो सकती है इसलिए भारत सरकार होटलों पर नया नियम लेकर आई हैं। अब से ओयो तभी खोला जा सकता है जब उसका नया रजिस्ट्रेशन हो। सिर्फ होटल और कमरे को होटल के जैसे बना देने से उसे होटल का रूप नहीं दिया जा सकता यदि कोई होटल बगैर पंजीकरण के पाया जाता है तो पुलिस के अधिकारी उसे सील कर सकते हैं। मगर हम जब नोएडा की बात करते हैं तो केवल गौतमबुद्धनगर में ही केवल 27 होटल ही पंजीकृत हैं बाकी सभी होटल गैरमान्यता प्राप्त होटल है अब ऐसे में देखना होगा इस पर नोएडा कमिश्नर पुलिस एवं जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published.