• April 30, 2024

समाजवादी पार्टी की महानगर ईकाई ने मनाई भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती

 समाजवादी पार्टी की महानगर ईकाई ने मनाई भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती

नोएडा

समाजवादी पार्टी की महानगर ईकाई ने मनाई भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती


रिपोर्ट :- योगेश राणा

 

नोएडा: समाजवादी पार्टी महानगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सेक्टर 49 बरौला में स्थित चुनावी कार्यालय में मनाई। इस अवसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।और महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलकर ही समाज में सामाजिक समरसता स्थापित की जा सकती है। उनके द्वारा रचित संविधान ही हमारे देश की मूल आत्मा है। भीमराव अंबेडकर जी द्वारा बताए रास्ते पर चलने से ही देश व समाज की तरक्की संभव है। पूर्व नोएडा विधानसभा प्रत्याशी सुनील चौधरी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता रहे हैं। बाबा साहब समाज सुधारक थे। रविवार को जारी भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा है। इनका असली घोषणा पत्र है संविधान बदलो पत्र है। भाजपा के नेता बाबा साहेब के संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष सुबे यादव ने कहा कि याद रखिए, देश विरोधी, समाज विरोधी, लोकतंत्र विरोधी ये सारे षड्यंत्र बीजेपी पहले नीचे से ही शुरू करती है। शुरूआत में सबसे ऊपर के नेता पब्लिक के सामने संविधान की कसमें खायेंगे मगर रात में संविधान को खत्म करने की पटकथा लिखते हैं। बाद में पूरी सत्ता पाने पर संविधान पर हमला करेंगे। बाबा साहेब का संविधान भारत की आत्मा है। हमारा संविधान देश के करोड़ों लोगों को सम्मान से जीवन जीने का हक देता है। संविधान लोकतंत्र के केंद्र में आम अवाम को रखता है। महासचिव विकास यादव व विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि आज हम सबको एकजुट होकर भाजपा के संविधान बदलो मिशन को खारिज करना होगा और डंके की चोट पर कहना होगा देश संविधान से चलेगा और हम सब संविधान बदलने की मंशा रखने वालों को मिलकर हरायेंगे।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published.